चरपोखरी: चरपोखरी से बड़ी खबर, जहां पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
चरपोखरी थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नक्सली कांड के कुर्की अभियुक्त समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में धनौती गांव निवासी भारत सिंह के पुत्र करिया सिंह शामिल हैं, जो नक्सली कांड में कुर्की के अभियुक्त बताए गए हैं।