समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1638,
दिनांक 11/10/2026,
==================
जिलाधिकारी के निर्देश पर बायसी अनुमंडल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दालकोला चेकपोस्ट पर अवैध उर्वरक से लदे 3 वाहन जब्त:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के कड़े निर्देश के आलोक में जिले में उर्वरक की अवैध तस्करी और कालाबाजारी के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बायसी, श्री अभिषेक रंजन के नेतृत्व में रविवार को दालकोला चेकपोस्ट पर विशेष जांच के दौरान अवैध रूप से उर्वरक ले जा रहे तीन वाहनों को जब्त किया गया है।
त्वरित कार्रवाई:-- दालकोला चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान अधिकारियों की टीम ने संदेह के आधार पर वाहनों को रोका। जांच करने पर वाहनों में अवैध रूप से लदा उर्वरक पाया गया, जिसके वैध कागजात चालक प्रस्तुत नहीं कर सके।
प्राथमिकी एवं विधिक कार्रवाई के निर्देश: अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को संबंधित नियमों एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने तथा कठोर नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन की चेतावनी:-- जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में खाद/उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या गैर-कानूनी परिवहन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों एवं व्यवसायियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
2 views | Purnia, Bihar | Oct 11, 2026