पूर्णिया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़! 2.657 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक का पुराना आपराधिक इतिहास। त्योहारों से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
पूर्णिया में पर्व-त्योहारों से पहले पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कसबा थाना पुलिस ने बैसा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान 2.657 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। SDPO-2 डॉ. गौरव कुमार ने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
#Purnea #PurniaPolice #PurneaCentralNews #GanjaSmuggling #पूर्णिया