समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1640,
दिनांक:-11/10/2026,
==================
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा के निदेश के आलोक में आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत* अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय पूर्णिया सदर में *बाल विवाह पर संवाद कार्यक्रम* का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं को बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा अल्पायु में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इनके उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया एवं तेजस्वी मन- ए पी जे अब्दुल कलाम बुक का विडियो वर्जन एवं प्रेरणा दायक मैरीकॉम फिल्म दिखाया गया।
जिसमें जिला मिशन समन्वयक, DHEW नंदन कुमार सिंह ने किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
उन्होंने सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं एवं किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही महिला एवं बाल विकास निगम एवं मिशन शक्ति द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गयी।
किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया,जिसमें AVA समन्वयक एवं KGBV की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज से समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
5 views | Purnia, Bihar | Oct 11, 2026