समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1639,
दिनांक:11अक्टूबर 2026,
==================
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल महाकुंभ का भव्य समापन:-
विजेताओं को किया गया सम्मानित:-
पूर्णिया जिला स्कूल (सरस्वती विद्या निकेतन) के क्रीड़ा प्रांगण में 07 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित चार दिवसीय प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल महाकुंभ का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।
खेल विभाग (बिहार सरकार), बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह की अध्यक्षता वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी श्री रविशंकर झा ने की।
उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रमुख परिणाम: वॉलीबॉल (अंडर-19 बालक) में अररिया विजेता और पूर्णिया उपविजेता रहा; वहीं फुटबॉल (बालिका अंडर-19) और वॉलीबॉल (बालिका/बालक अंडर-17) में पूर्णिया का दबदबा रहा। क्रिकेट (अंडर-19 बालक) में कटिहार विजेता बना।
राज्य स्तरीय मेजबानी: जिला खेल पदाधिकारी ने घोषणा की कि पूर्णिया जिला एथलेटिक्स बालक वर्ग (अंडर-14, 17 एवं 19) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
प्रेरणादायी संदेश: जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि "मन के हारे हार है, मन के जीते जीत", और बिहार सरकार की "मेडल लाओ, नौकरी पाओ" योजना की सराहना की।
#cmsamrat
#samratchoudhary
2 views | Purnia, Bihar | Oct 11, 2026