समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1641,
दिनांक 11/10/2026,
==================
पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भवानीपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित:--
जिला प्रशासन एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर उठाए जा रहे कदमों के तहत आज रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), भवानीपुर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा, आत्मबल और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए इस वर्ष की थीम (विषय) और उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की सभी छात्राओं ने अत्यंत अनुशासन और उत्सुकता के साथ बातों को सुना तथा जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
जिला प्रशासन की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भवानीपुर के कुशल प्रबंधन, शिक्षकों और सभी सहयोगियों के प्रति इस सफल एवं सार्थक आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।ऐसे प्रयास जिले की बालिकाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
#cmsamrat
#samratchoudhsry
3 views | Purnia, Bihar | Oct 11, 2026