कुर्था: सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर स्वास्थ्य विभाग ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
Kurtha, Arwal | Oct 26, 2026 सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, अरवल में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की शपथ ली। साथ ही भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया