रिवीलगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में विकसित भारत अभियान के तहत बुधवार को करीब साढे तीन बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 125 दिनों तक काम मिलने की जानकारी दी गई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मधुलिका यादवेंदु ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है।