रिविलगंज: रिवील गंज में आग से दो झोपड़ीनुमा घर जले, हज़ारों का सामान राख
रिवील गंज में चूल्हे के चिंगारी से भीषण आग लग गई। जिससे दो झोपड़ी एवं करकट नुमा घर जलकर राख हो गया। आज की इस घटना में आपदा खातून एवं मसरूल्लाह का आशियाना पूरी तरह से राख हो गया। जिसमें तीन बकरियां, ठेला, दुकान का सामान समेत घर में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।