रिविलगंज: शिक्षा मंत्री से मिले रिविलगंज प्रमुख, शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर हुई अहम चर्चा
रिवीलगंज प्रखंड प्रमुख डॉक्टर राहुल राज ने बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात कर शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की विभिन्न लंबित और जटिल समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। मंत्री सुनील कुमार ने डॉक्टर राहुल राज द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा की।