सारण जिले में चल रहे सवर्जन दवा सेवन अभियान के तहत रिवील गंज प्रखंड के भापा पंचायत स्थित रामपुर सिरसिया गांव के धोबी टोला में गुरुवार को करीब 2:00 बजे वर्षों पुरानी भ्रांतियां टूटती नजर आई। पीएसपी सदस्यों की पहल से मुस्लिम समुदाय के 18 परिवारों के कुल 65 लोगों ने पहली बार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।