पटना ग्रामीण: बापू सभागार में PMCH के शताब्दी समारोह का किया गया आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हुईं शामिल
बापू सभागार में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे PMCH के शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। इस समारोह में कई डॉक्टर को भी सम्मानित किया गया। मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।