पटना ग्रामीण: बापू सभागार में CM नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा- अब लड़का-लड़की रात में भी घूमते हैं
PMCH के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान बापू सभागार में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बार फिर से पहले और अब के समय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले शाम के बाद घर से कोई निकलता नहीं था लेकिन अब लड़का हो या लड़की सब रात के 12:00 बजे और उसके बाद भी आराम से घूमते हैं।