पटना ग्रामीण: 28 फरवरी को गांधी मैदान में दलित समागम का होगा आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दी जानकारी
पटना में बिहार सरकार के मंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।मौके पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि 28 फरवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दलित समागम का आयोजन किया जाएगा,जिसमें बिहार से ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी दलित समाज के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे।