लखीसराय: लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन जांच
अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय जिले में पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया गया.शनिवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मध पदार्थ एवं अवैध अग्न्यातों के आयात निर्यात पर रोक लगाना है.