डुमरिया: नन्दई पंचायत में पैक्स उपचुनाव को लेकर हलचल तेज
Dumaria, Gaya | May 21, 2026 गया जिले के डुमरिया प्रखंड की नन्दई पंचायत में पैक्स उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जबकि प्रबंध कारिणी सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 मई को होगी, वहीं 26 मई को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा। मतदान 3 जून को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा