JLN संस्कार एकेडमी में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
राधा-कृष्ण के रूप में सजे 50 से अधिक नन्हे-मुन्ने, मटकी फोड़ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने बांधा समां
सांगोद। JLN संस्कार एकेडमी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा एवं कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
Sangod, Kota | Sep 4, 2026