नाम वापसी का दबाव या नियमों की जांच? बागी प्रत्याशी के स्कूल पहुंची फायर टीम
कोटा में नाम वापस नहीं लिया तो ईडी नहीं, फायर एनओसी की टीम पहुंच गई!
भाजपा से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे कौशल किशोर ने नाम वापस नहीं लिया। आरोप है कि इस पर उनके स्कूल में नगर निगम की फायर एनओसी टीम पहुंच गई।
कौशल किशोर का आरोप है कि चुनाव में नाम वापस नहीं लेने की वजह से यह कार्रवाई की गई। हालांकि, मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
Sangod, Kota | Sep 5, 2026