नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
थाना सुकेत थाना रामगंज मंडी सुल्तानपुर के नगर पालिका क्षेत्र के मतदान केंद्रों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर द्वारा जिला कोटा ग्रामीण क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान होने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, संवेदनशील स्थानों तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चुनावी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाए तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, भय, दबाव अथवा असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने, क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा आमजन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sangod, Kota | Sep 5, 2026