सांगोद नगर पालिका चुनाव को लेकर इन दिनों प्रत्याशियों का जनसंपर्क चरम पर है। भाजपा प्रत्याशियों में चुनाव प्रचार की कमान स्वयं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने संभाल रखी है। वही नगर पालिका के चुनाव प्रभारी विधायक ललित मीणा, ललित शर्मा, कोटा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा आदि भी प्रत्याशियो के समर्थन में जुटे हुए है।