हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थान से तीन वारंटी गिरफ्तार करके गुरुवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट में पेश किए, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। वारंटी फारूक को मौहल्ला घोसियान, रमाकांत को सीतापुर जबकि संजय सिंह को मौहल्ला कडच्छ स्थित इनके घरों से गिरफ्तार किया गया है। तीनों लंबे समय से फरार चल रहे थे, मुखबिर की सूचना पर तीनों की गिरफ्तारी की गई है।