हरिद्वार: लालढांग में 11 वर्षीय किशोर की सांप काटने से हुई मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी
लालढांग में 11 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप कॉमन करैत ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 25 सितंबर को सुबह 4 बजे की है। मृतक किशोर हुसैन को झाड़ फूंक के चक्कर में परिजन लेकर घूमते रहे, तबियत बिगड़ने पर उसे कनखल स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार दोपहर बजे 11 बजे उसकी मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक हुसैन को दफना दिया गया।