हरिद्वार: बरेली के कारोबारी से ₹6 लाख का नकदी भरा बैग लेकर फरार होने वाले आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने भगत सिंह चौक के पास से पकड़ा
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अपने ही कारोबारी साथी से 6 लाख का नकदी भरा बैग लेकर फरार होने वाले आरोपी राजेश को भगत सिंह चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। बीती 19 सितंबर को पीड़ित कारोबारी शिव कुमार कक्कड़ ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी राजेश को 1 लाख 75 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर 3 बजे करीब कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।