हरिद्वार: यात्री का बैग चुराकर भाग रहा युवक डामकोठी पुल से गंगा में कूदा, स्थानीय युवकों की मदद से सीपीयू कर्मियों ने पकड़ा
गुरुवार को एक यात्री का बैग चुराकर भाग रहा एक युवक डामकोठी पुल से गंगा में कूद गया। स्थानीय युवकों की मदद से शंकराचार्य चौक पर ड्यूटी दे रहे सीपीयू कर्मियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। काफी दूर तक आरोपी युवक गंगा की बीच धारा में तैरता हुआ ऋषिकुल तिराहे के पास पहुंच गया और 2 स्थानीय युवकों ने गहरे पानी के बीच युवक को पकड़ा और सीपीयू पुलिस के हवाले कर दिया है।