हरिद्वार: औरंगाबाद योग ग्राम के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों को उठाने पहुंचा पुलिस बल, शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया
औरंगाबाद योग ग्राम के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों को उठाने के लिए दोपहर को पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बता दे कि योग ग्राम की बस के साथ हुई दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। 8 सितंबर को हुई दुर्घटना के बाद आज ग्रामीण की मौत होने पर शव को योग ग्राम के बाहर धरना दिया गया था।