“Skills Beyond Degrees” विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान आयोजित
Kullu Times
जे.एल.एन. राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के समाजशास्त्र विभाग द्वारा “Skills Beyond Degrees: Building Employability, Entrepreneurship and Social Confidence among Students” विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ललिता शर्मा, पूर्व प्रशिक्षक, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (HPKVN) ने बतौर विशेषज्ञ वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित किया।
अपने व्यापक प्रशिक्षण एवं विशेषज्ञता के अनुभव के आधार पर ललिता शर्मा ने विद्यार्थियों से रोजगारपरक कौशल, उद्यमिता, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर संवाद किया। उन्होंने बदलते रोजगार परिदृश्य में केवल शैक्षणिक डिग्री के बजाय व्यावहारिक एवं जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न अवसरों की पहचान करने, अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उनके व्यावहारिक अनुभवों एवं संवादात्मक शैली ने विद्यार्थियों को विषय से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा उन्हें शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच संबंध को समझने और अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026