Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
drthakur075
सड़कों की बदहाली पर मंगलौर भाजपा मंडल का हल्लाबोल, PWD कार्यालय का घेराव विधायक सुरेंद्र शौरी बोले—80% से अधिक बस रूट प्रभावित, 44 करोड़ की केंद्रीय राशि के बावजूद सड़कें बदहाल
Kullu, Kullu
| Sep 21, 2026
MORE NEWS
मार्कंडेय ऋषि जी का नया मंदिर काफी खूबसूरत दृश्य 🙏❤️
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
*दस दिवसीय कहानी लेखन कार्यशाला का समापन, विद्यार्थियों की कहानियों पर हुई विस्तृत चर्चा* आज दिनांक 21 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय पनारसा के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित दस दिवसीय कहानी लेखन कार्यशाला का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दस दिनों तक चली इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने कहानी के तत्व, कथानक, पात्र-योजना और भाषा-शैली की बारीकियों को सीखा। आज समापन सत्र में विद्यार्थियों द्वारा लिखी गई कहानियों के अंतिम प्रारूप (Final Draft) पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान *पलक, सानिया, शेर सिंह, दीपा, रीना, राखी, नीलम, उर्मिला, सीमा ठाकुर, स्नेहा राणा, करण, कनक और सिया* की कहानियों पर विशेष रूप से विस्तृत चर्चा की गई। सभी विद्यार्थियों की कहानियों में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदना और युवा दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समीक्षक के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार *डॉ. दयानंद गौतम* ने सभी कहानियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक कहानी की खूबियों और सुधार के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. गौतम ने कहा कि इन युवा लेखकों में अपार संभावनाएं हैं और निरंतर अभ्यास से ये भविष्य के सशक्त कहानीकार बन सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहानी लेखन की तकनीक और वर्तमान साहित्यिक परिदृश्य पर भी अपना सारगर्भित वक्तव्य दिया।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
सलाम है आनी पुलिस को, जिस तरह आज ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस जवान सड़क पर उतरकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए, वह काबिले-तारीफ है। 👏 व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस जवानों को सलाम। 🙏
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
“Skills Beyond Degrees” विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान आयोजित Kullu Times जे.एल.एन. राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के समाजशास्त्र विभाग द्वारा “Skills Beyond Degrees: Building Employability, Entrepreneurship and Social Confidence among Students” विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ललिता शर्मा, पूर्व प्रशिक्षक, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (HPKVN) ने बतौर विशेषज्ञ वक्ता विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने व्यापक प्रशिक्षण एवं विशेषज्ञता के अनुभव के आधार पर ललिता शर्मा ने विद्यार्थियों से रोजगारपरक कौशल, उद्यमिता, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर संवाद किया। उन्होंने बदलते रोजगार परिदृश्य में केवल शैक्षणिक डिग्री के बजाय व्यावहारिक एवं जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न अवसरों की पहचान करने, अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उनके व्यावहारिक अनुभवों एवं संवादात्मक शैली ने विद्यार्थियों को विषय से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा उन्हें शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच संबंध को समझने और अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
एडीम अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक की बैठक, अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने पर बल Kullu Times एडीम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कुल्लू जिला के निरमंड ब्लॉक के आकांक्षी ब्लॉक के रूप हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।एडीम निर्देश दिए कि जिन इंडिकेटर पर अभी भी कमजोर प्रदर्शन है उन्हें तुरंत सुधारने की की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर बल दिया ताकि दूर दराज के लोगों को इसका उचित लाभ मिल सके। बैठक में बताया गया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम 2023 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए जिला के निरमंड ब्लॉक को चिन्हित किया गया था। जिला के निरमंड ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में गत वर्ष देश भर में बेहतर कार्य करने की उपलब्धि दर्ज की है । इस कार्यक्रम में आकांक्षी ब्लॉक निरमंड तथा जिला अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य पर 6 में से चार इंडिकेटर पर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए अपने लक्ष्य को पूरा किया है।बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। --
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
रोटरी क्लब मनाली की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली में अंतरराष्ट्रीय शांति एवं अहिंसा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने कक्षा 11वीं और 12वीं के 250 से अधिक विद्यार्थियों को शांति और अहिंसा के महत्व के बारे में जागरूक किया, पुरी जानकारी दे रही रोटरी क्लब मनाली अध्यक्ष मीनाक्षी केस्टलीनों
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
सहायक आयुक्त उपायुक्त कुल्लू डॉक्टर जय बंती ठाकुर के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहल की हुई समीक्षा Kullu Times सहायक आयुक्त उपायुक्त कुल्लू डॉक्टर जय बंती ठाकुर के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहल की समीक्षा की गई जिसमें व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस टीम में जिला प्राथमिक शिक्षा निदेशक जिला कुल्लू, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़, तिलक राज शर्मा प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर तथा पीएम श्री स्कूलों के जिला नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। सहायक आयुक्त उपायुक्त जयबंती ठाकुर ने सभी कक्षा के बच्चों से सवाल-जवाब किए तथा बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन सहायक आयुक्त उपायुक्त कल्लू के समक्ष दिया इस पाठशाला को पीएम श्री पाठशाला का दर्जा 2024 में दिया गया था यह जानकारी केंद्रीय मुख्य शिक्षिका द्वारा जयवंती ठाकुर को दी गई पीएम श्री के प्रभारी अध्यापक प्रेम महंत ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार पीएम श्री विद्यालयों की गुणवत्ता का आकलन किया गया और रिपोर्ट 15 सितंबर 2026 तक पीएम श्री पोर्टल पर अपलोड की जानी थी सहायक आयुक्त उपायुक्त जयवंती ठाकुर ने आवश्यक निर्देश और सुझाव भी स्कूल प्रबंधन को दिए पाठशाला प्रबंधन समिति की प्रधान हेमा देवी, सदस्य अंजू, किरण तथा अन्य अभिभावक भी उपस्थित रहे सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉक्टर जयवंती ठाकुर ने पाठशाला की क्षतिग्रस्त भवन को उखाड़ कर नया भवन बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए बच्चों का सत्र देखकर वह संतुष्ट नजर आए तथा कमजोर बच्चों के लिए अधिक ध्यान देने पर भी दिशा निर्देश दिए
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026
सड़कों की बदहाली पर मंगलौर भाजपा मंडल का हल्लाबोल, PWD कार्यालय का घेराव विधायक सुरेंद्र शौरी बोले—80% से अधिक बस रूट प्रभावित, 44 करोड़ की केंद्रीय राशि के बावजूद सड़कें बदहाल Kullu Times आज बंजार विश्राम गृह में मंगलौर भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी एवं मंडल प्रभारी बलदेव महंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। संगठनात्मक बैठक के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति और बंद पड़े बस रूटों के विरोध में लोक निर्माण मंडल बंजार स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताते हुए सड़क बहाली एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग उठाई। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में 80 प्रतिशत से अधिक बस रूट प्रभावित हैं, क्योंकि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए आवश्यक सड़कें समय पर बहाल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की धीमी कार्यप्रणाली का सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण-III के अंतर्गत निर्माणाधीन बंजार–बठाहड़, दमोठी–भरठीधार, सिद्धवां–गलवाहधार और सैंज–न्यूली सड़क मार्गों पर जनता धूल, गड्ढों और जोखिम भरे सफर के बीच यात्रा करने को मजबूर है। इन चारों महत्वपूर्ण सड़कों पर सफर करना लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से लगभग 44 करोड़ रुपये की राशि मिलने के बावजूद यदि सड़कें बदहाल हैं, तो इसके लिए प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग को जवाब देना होगा। केंद्र से मिलने वाले धन का उद्देश्य धरातल पर गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है, न कि फाइलों और विभागीय प्रक्रियाओं में काम को उलझाए रखना। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि PMGSY चरण-IV के अंतर्गत बंजार विधानसभा क्षेत्र की 20 सड़कों के प्रस्तावित उन्नयन कार्यों को लेकर विभाग अभी से सतर्कता बरते। उन्होंने मांग की कि इन कार्यों की सख्त निगरानी, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पूर्व की तरह जनता को निर्माणाधीन सड़कों की दुर्दशा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित में उपलब्ध करवाए जा रहे बजट की फिजूलखर्ची और जनता के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता सड़क, परिवहन और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता की आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर मंगलौर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026