सहायक आयुक्त उपायुक्त कुल्लू डॉक्टर जय बंती ठाकुर के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहल की हुई समीक्षा
Kullu Times
सहायक आयुक्त उपायुक्त कुल्लू डॉक्टर जय बंती ठाकुर के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहल की समीक्षा की गई जिसमें व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस टीम में जिला प्राथमिक शिक्षा निदेशक जिला कुल्लू, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़, तिलक राज शर्मा प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर तथा पीएम श्री स्कूलों के जिला नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। सहायक आयुक्त उपायुक्त जयबंती ठाकुर ने सभी कक्षा के बच्चों से सवाल-जवाब किए तथा बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन सहायक आयुक्त उपायुक्त कल्लू के समक्ष दिया इस पाठशाला को पीएम श्री पाठशाला का दर्जा 2024 में दिया गया था यह जानकारी केंद्रीय मुख्य शिक्षिका द्वारा जयवंती ठाकुर को दी गई पीएम श्री के प्रभारी अध्यापक प्रेम महंत ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार पीएम श्री विद्यालयों की गुणवत्ता का आकलन किया गया और रिपोर्ट 15 सितंबर 2026 तक पीएम श्री पोर्टल पर अपलोड की जानी थी सहायक आयुक्त उपायुक्त जयवंती ठाकुर ने आवश्यक निर्देश और सुझाव भी स्कूल प्रबंधन को दिए पाठशाला प्रबंधन समिति की प्रधान हेमा देवी, सदस्य अंजू, किरण तथा अन्य अभिभावक भी उपस्थित रहे सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉक्टर जयवंती ठाकुर ने पाठशाला की क्षतिग्रस्त भवन को उखाड़ कर नया भवन बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए बच्चों का सत्र देखकर वह संतुष्ट नजर आए तथा कमजोर बच्चों के लिए अधिक ध्यान देने पर भी दिशा निर्देश दिए
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026