Public App Logo
Profile Picture

Kullu Times

@kullutimes
82Followers
0Following
होली एंजेल स्कूल बार्षिक समारोह लाइव, प्राचार्या सपना ठाकुर सम्बोधन
कुल्लू लाइव - महिला बाल विकास विभाग द्वारा धात्री महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित
विभाग द्वारा करवाई जा रही गोद भराई रस्म, नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि कर रही शिरकत। Kullu Times
लाहुल घाटी में यातायात नियमों का उलंघन  बदस्तूर जारी, गाँव शुलिंग के पास का यह वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल। 

 Kullu Times
होली एंजेल स्कूल बार्षिक समारोह मुख्य अतिथि डॉक्टर रंजीत ठाकुर सम्बोधन लाइव
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एम्स, बिलासपुर के हेलिपैड पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए। Kullu Times J.P.Nadda Sukhvinder Singh Sukhu
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एम्स, बिलासपुर के हेलिपैड पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए। Kullu Times Sukhvinder Singh Sukhu
एम्स, बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सामूहिक चित्र में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , राज्यपाल कवींद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। Kullu Times Sukhvinder Singh Sukhu J.P.Nadda
ठिनले दिचेन जिला परिषद अध्यक्ष और सुरेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित
                                                                                                                                                                                                                                                               उपायुक्त किरण भड़ाना की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया

Kullu Times 

 जिला परिषद लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया आज जिला परिषद भवन के सभागार में आयोजित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया उपायुक्त एवं जिला परिषद के संबंधित प्राधिकारी किरण भड़ाना की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जिला परिषद के सभी 09 निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई।

उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन परिणाम के अनुसार ठिनले दिचेन पुत्री नवांग टशी, निवासी ग्राम एवं डाकघर काजा, तहसील काजा, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को जिला परिषद लाहौल-स्पीति की अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

उन्होंने बताया कि  सुरेश कुमार पुत्र किशन दास, निवासी 20(1), गांव ठोलंग, डाकघर तांदी, तहसील लाहौल, जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल प्रदेश को जिला परिषद लाहौल-स्पीति का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष ठिनले दिचेन एवं उपाध्यक्ष सुरेश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, जनकल्याण तथा स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर पीओ आईटीडीपी अश्वनी कुमार तथा जिला पंचायत अधिकारी सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
त्रिलोकी महादेव शिव मंदिर गोशाल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया 19वाँ स्थापना दिवस; हवन, कीर्तन और विशाल लंगर का हुआ आयोजन

Kullu Times 

शिव मंदिर गोशाल में 19वाँ मंदिर स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों का प्रवाह चलता रहा, जिसमें दूर-दूर से आए भारी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य कमाया।
इस त्रिलोकी महादेव मंदिर का इतिहास बेहद खास है। इसे छेरिंग राशपा के सौजन्य से प्रसिद्ध आर्टिस्ट (गोल्ड मेडलिस्ट) जयंता पॉल द्वारा तैयार करवाया गया था और सन् 2007 में शिव भक्तों को समर्पित किया गया था। इस भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा परम श्रद्धेय लला मेमे के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुई थी, जिनकी विशाल प्रतिमा आज भी मंदिर में स्थापित है। उनकी पावन स्मृति में हर वर्ष यहाँ यह भव्य धार्मिक आयोजन किया जाता है।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद, मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए भगवान शिव की आराधना की।
धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद सभी भक्तों के लिए एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जहाँ भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति और गोशाल के ग्रामीणों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।
रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान 

डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक :- मीनाक्षी केस्टलीनों अध्यक्ष रोटरी क्लब मनाली। 

Kullu Times Meenakshi Castelino
कुल्लू में सरवरी के पास आग लगने से राख हुई झुगी झोपड़ी
मंदिर में रखे हुए दीपक से हुई आगजनी की घटना
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने की कार्यवाही
आगजनी की घटना में दो झुगिया जलकर हुई राख :- बिरकी देवी प्रधान झूगी बस्ती
कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन

डॉ. निशांत वैद्य बने नगर अध्यक्ष एवं कृष नेगी बने नगर मंत्री

Kullu Times 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) कुल्लू नगर इकाई की 2026-27 की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को किया गया। कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा  विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि चुनाव अधिकारी एवं जिला छात्रा प्रमुख संजना ठाकुर  ने चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ABVP आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। परिषद् का कार्य केवल महाविद्यालय परिसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिसर से आगे बढ़कर समाज में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने तथा राष्ट्र एवं समाज के हित में कार्य करने पर भी केंद्रित है। उन्होंने कहा कि ABVP गुरु-शिष्य परंपरा, राष्ट्रभावना और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने वाला संगठन है।

इसके पश्चात चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर  ने कहा कि जहाँ-जहाँ शैक्षणिक परिसर हैं, वहाँ-वहाँ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्र हितों के लिए कार्य कर रही है। परिषद् विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ छात्र हित एवं समाज हित के विषयों को प्रमुखता से उठाती रही है।

इसके उपरांत चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर  ने वर्ष 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी के नगर अध्यक्ष एवं नगर मंत्री के नामों की घोषणा की। उन्होंने डॉ. निशांत वैद्य को नगर इकाई अध्यक्ष तथा कृष नेगी को नगर इकाई मंत्री घोषित किया।

इसके बाद नगर इकाई अध्यक्ष डॉ. निशांत वैद्य द्वारा नगर इकाई की आगामी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

कुल्लू नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी

 नगर अध्यक्ष: डॉ. निशांत वैद्य , नगर मंत्री: कृष नेगी, उपाध्यक्ष: विनोद कुमार, उपाध्यक्ष: एडवोकेट मनीष मेहता, उपाध्यक्ष: नरेश ठाकुर
, उपाध्यक्ष: भानु, सह मंत्री: मनीष ठाकुर, सह मंत्री: ख़ुशी,  सह मंत्री: नितिन,  सह मंत्री: पूजा
 कोषाध्यक्ष: अंकुश ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक: हेमंत, मीडिया संयोजक: अब्बू
SFD संयोजक: आर्यन,  SFS संयोजक: आँचल घई, राष्ट्र कला मंच संयोजक: तमन्ना नेगी
 राष्ट्र कला मंच सह संयोजक: राधिका पुंडीर
, खेलो भारत संयोजक: भुलेश, विद्यालय कार्य संयोजक: सौरव शर्मा,  व्यावसायिक शिक्षण कार्य संयोजक: आरज़ो, छात्र उद्घोष संयोजक: देव
जनजातीय कार्य संयोजक: रुद्र राणा

नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने छात्र हित, राष्ट्र हित एवं समाज हित में संगठन के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान, डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक :- डॉक्टर करन जीत सिंह बीएमओ नगर ।
रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान 

डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक 

Kullu Times 

 रोटरी क्लब मनाली द्वारा मनाली के डे स्टार स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एक दिवसीय एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिस दौरान बीएमओ नगर करनजीत सिंह वह डॉक्टर वांगमो ने अपने-अपने वक्तव्य रखे वही रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष मीनाक्षी कैस्टलीनो ने कुल्लू टाइम्स से बात करते हुए बताया कि रोटरी क्लब मनाली द्वारा समय-समय पर इस तरह के जागरूकता शिविर आयोजित किया जाता रहा है इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उन्होंने मनाली डे स्टार स्कूल प्रांगण में एक दिवसीय एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें 14 से 15 बर्ष के बच्चों  और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई रोटरी क्लब मनाली के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। Meenakshi Castelino
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सरवरी में आज दोपहर बाद आगजनी की घटना सामने आई। जहां पर आग लगने से दो झुगिया जलकर राख हो गई है। 

Kullu Times 

झुगी में रहने वाले दीपक ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह तुरंत यहां पर पहुंचे और आग पर काबू पानी की कोशिश की गई। लेकिन आगे इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझा पाना मुश्किल था। उसके चलते दो झुगियां जलकर राख हो गई है उन्होंने कहा कि यहां पर घर के पास एक दीपक जलाया था जिसके चलते अचानक आग फैली है। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी थी और जल्द आग पर काबू पाया गया
रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में चलाया एच पी वी टीकाकरण जागरूकता अभियान, डे स्टार स्कूल मनाली में 14 से 15 बर्षीय छात्रों और उनके अभिभावकों को किया जागरूक :- डॉक्टर वांगमो
Video 16
कुल्लू दशहरा में ‘नज़राना’ नहीं, ‘देव-भेंट’ शब्द को सम्मान देने का विनम्र आग्रह

Kullu Times 

 कुल्लू की समृद्ध देव-परंपरा, लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में देव संस्कृति शोध संस्थान ने एक महत्वपूर्ण भाषाई एवं सांस्कृतिक आग्रह किया है। संस्थान का कहना है कि कुल्लू दशहरा के दौरान देवताओं को अर्पित की जाने वाली राशि अथवा उपहार के लिए प्रचलित “नज़राना” शब्द के स्थान पर “देव-भेंट” जैसे अधिक आत्मीय और सम्मानपूर्ण शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए।

संस्थान की ओर से कहा गया कि—

> “देवता को धन नहीं दिया जाता—श्रद्धा अर्पित की जाती है। धन उस श्रद्धा का मात्र एक माध्यम है।”

कुल्लू की देव संस्कृति में देवता के प्रति अर्पित की जाने वाली प्रत्येक वस्तु केवल आर्थिक लेन-देन नहीं, बल्कि श्रद्धा, सम्मान, कृतज्ञता और समर्पण की अभिव्यक्ति है। ऐसे में शब्दावली भी उसी भावभूमि को व्यक्त करने वाली होनी चाहिए।

संस्थान ने स्पष्ट किया कि यह किसी प्रचलित शब्द का विरोध नहीं है और न ही किसी भाषा या परंपरा के प्रति असम्मान का भाव है। “नज़राना” शब्द अपने ऐतिहासिक संदर्भ में भेंट अथवा सम्मान के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है, लेकिन कुल्लू की अपनी देव-परंपरा के संदर्भ में “देव-भेंट” शब्द अधिक आत्मीय, सांस्कृतिक और श्रद्धापूर्ण भाव व्यक्त करता है।

संस्थान के अनुसार, कुल्लू दशहरा केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हिमालय की जीवंत देव-संस्कृति का विराट मंच है। यहां आने वाले देवता, देव रथ, देवलू, बजंतरी और श्रद्धालु सदियों पुरानी लोक परंपरा के वाहक हैं। इसलिए इस परंपरा से जुड़े शब्दों में भी हमारी अपनी सांस्कृतिक चेतना और सम्मान झलकना चाहिए।

संस्थान ने समाज, देव समाज, दशहरा आयोजन से जुड़े सभी पक्षों और मीडिया से विनम्र आग्रह किया है कि—

“नज़राना” के स्थान पर “देव-भेंट” शब्द को सम्मानपूर्वक अपनाने पर विचार किया जाए।

यह पहल किसी शब्द को हटाने की नहीं, बल्कि अपनी देव-संस्कृति की शब्दावली को सम्मान देने की पहल है।

देव संस्कृति शोध संस्थान ने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह किसी समाज की स्मृति, आस्था और पहचान को भी अपने भीतर संजोए रखती है। इसलिए अपनी देव परंपरा के लिए सम्मानपूर्ण शब्दों का संरक्षण भी सांस्कृतिक संरक्षण का ही एक हिस्सा है।

जय जमलूपंथ।
जय जै़मोल जी।
जय देव संस्कृति।

जारीकर्ता:जय ठाकुर अध्यक्ष
देव संस्कृति शोध संस्थान
कुल्लू, हिमाचल प्रदेश🙏🙏🙏
मनाली में स्कीमो इंडिया फेडरेशन द्वारा स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन

स्पेन से आए अनुभवी स्की माउंटेनियरिंग कोच और विशेषज्ञ  अल्बर्टो और हेक्टर ने कार्यशाला में लिया भाग 

Kullu Times 

हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्कीमो इंडिया फेडरेशन द्वारा स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्पेन से आए अनुभवी स्की माउंटेनियरिंग कोच और विशेषज्ञ  अल्बर्टो और हेक्टर ने भाग लिया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत में स्की माउंटेनियरिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोडमैप तैयार करना है ताकि भारतीय एथलीट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत सकें।  स्पेन के विशेषज्ञों अल्बर्टो और हेक्टर  ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्र में इस खेल के विकास के लिए उत्कृष्ट प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। सही प्रशिक्षण मिलने पर यह क्षेत्र दुनिया में स्की माउंटेनियरिंग का बड़ा हब बन सकता है। स्कीमो इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष प्रवीण सूद ने बताया कि फेडरेशन भारतीय खेल प्राधिकरण  और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रही है। वर्तमान में देशभर से करीब 150 एथलीट राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल भारत में नया है और फेडरेशन पिछले तीन चार साल से ही सक्रिय है, इसके बावजूद हाल ही में एशियन चैंपियनशिप में भारतीय एथलीट ने 7वां स्थान हासिल किया है, जो सराहनीय है। हिमालयी क्षेत्रों के युवाओं में प्राकृतिक स्टेमिना है, जिसे तकनीकी प्रशिक्षण से निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज आयोजित बैठक में स्पेन से आए विशेषज्ञों के साथ स्की माउंटेनियरिंग के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में स्कीमो इंडिया फेडरेशन के सदस्य मौजूद रहे।
लाहुल ,उदयपुर तथा काज़ा ब्लॉक महिला अध्यक्षों की नियुक्ति को मिली फाइनल अनुमोदन, विधायक अनुराधा राणा ने दी बधाई 🌹🌹🌹🌹
राष्ट्रपति प्रवास के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव

Kullu Times 

 राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली एवं अटल टनल प्रवास के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात प्रबंध लागू किए हैं। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक, कुल्लू द्वारा विस्तृत यातायात संचालन योजना प्रस्तुत की गई थी। इसी के आधार पर विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों तथा अन्य वाहनों की आवाजाही को निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित, नियंत्रित एवं डायवर्ट किया जाएगा।  जारी आदेश के अनुसार 6 अक्तूबर को रात 8 बजे से 7 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यकता के अनुसार इन वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित अथवा वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।7 अक्तूबर को पलचान से अटल टनल रोहतांग तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह व्यवस्था राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम तथा सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप लागू की जाएगी।
इसी प्रकार, 6 से 8 अक्तूबर तक रामबाग से हडिम्बा मंदिर एवं ओल्ड मनाली की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही एवं सुरक्षा आवश्यकताओं के दौरान आवश्यकता पड़ने पर अन्य वाहनों की आवाजाही को भी कुछ समय के लिए रोका, नियंत्रित अथवा डायवर्ट किया जा सकता है। इसलिए स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।आदेशों में यातायात प्रतिबंधों से आपातकालीन सेवाओं, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों, पुलिस एवं सुरक्षा वाहनों तथा वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात वाहनों को छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त सक्षम प्राधिकारी द्वारा विशेष रूप से अधिकृत वाहनों को भी सुरक्षा आवश्यकताओं के अधीन आवाजाही की अनुमति दी जा सकेगी।
बिलिंग में सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

 क्रिकेट के लिए खेतों को बनाया मैदान 

Kullu Times 

लाहौल घाटी में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यंग फार्मर क्लब बिलिंग द्वारा आयोजित सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 9 से 12 अक्टूबर तक बिलिंग में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने खेतों को खेल मैदान में तब्दील करने का कार्य शुरू कर दिया है।

यंग फार्मर क्लब बिलिंग के सदस्यों प्रमोद कुमार टशी, टशी, मोनू बुकुजी, टशी गुमलिंगपा, दवा स्वची, फूनचोग लाहरजे, नवांग अनुजी एवं शुभम अनुजी ने रविवार को स्थानीय वॉलंटियर्स के साथ मिलकर क्रिकेट मैदान तैयार करने का कार्य किया। इस दौरान मैदान को प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार करने के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी कार्य किया गया।

आयोजकों ने बिलिंग गांव के समस्त ग्रामवासियों एवं खेत मालिकों रिगजिन शर्मा पांस, नोरबू पांस और दवा गुरुजी का विशेष आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने अपने खेतों को खेल मैदान के रूप में उपलब्ध करवाकर युवाओं के लिए इस आयोजन में सहयोग दिया।

तैयारियों के साथ रविवार को मैदान में तीन प्रैक्टिस मैचों का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर क्रिकेट का आनंद लिया। इससे प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों ने बताया कि 9 से 12 अक्टूबर तक होने वाली सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता घाटी के युवाओं के लिए खेल और रोमांच का नया अनुभव लेकर आएगी। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न क्षेत्रों से टीमें पंजीकरण करवा रही हैं। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता को सफल एवं रोमांचक बनाने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

खेल मैदानों की कमी के बावजूद युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास

ग्राम पंचायत केलांग के उपप्रधान एवं आयोजन समिति से जुड़े प्रमोद कुमार टशी ने कहा कि लाहौल जैसे दुर्गम क्षेत्र में खेल मैदानों की कमी के कारण स्थानीय युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद बिलिंग गांव के लोग हमेशा युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बिलिंग गांव में विशेष रूप से लाहौल स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और आर्चरी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। हाल ही में बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के लैंडिंग साइट के लिए ट्रायल भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से बिलिंग में पिछले कई वर्षों से धार्मिक, सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। भविष्य में भी युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने तथा “नशा छोड़ो, खेल खेलो” के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, प्रतिभा को निखारने का मिला अवसर

Kullu Times 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कुल्लू द्वारा आज 4 अक्टूबर 2026 को प्रदेशभर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना, उनमें सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

जिला संयोजक ऋतिक कार्तिक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद् हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतर मंच मिल सके। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, भारत, विश्व, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, सामान्य विज्ञान, भाषा, धर्म एवं संस्कृति, खेलकूद, समसामयिक विषय, तर्कशक्ति तथा विद्यार्थी परिषद् से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थी परिषद् का प्रयास है कि युवा पीढ़ी शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक बने।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कुल्लू ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
साथ ही हर परिसर में वन्दे मातरम गीत का सामूहिक गायन करवाया गया।
कुल 11 परीक्षा केंद्रो में इस परीक्षा को करवाया गया। प्रतियोगिता का परिणाम 31 अक्टूबर को प्रदेश और जिला स्तर पर घोषित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह 12 जनवरी 2027 को आयोजित होगा, जबकि जिला स्तरीय सम्मान समारोह 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश और जिला स्तर पर कुल 6 लाख 22 हजार 500 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)
ग्राम पंचायत शकोली का ऐतिहासिक फैसला — नशे के खिलाफ सख्त कदम, स्वच्छता और स्वास्थ्य की ओर बड़ा प्रयास

Kullu Times 

इस बार 2 अक्टूबर की ग्राम सभा में ग्राम पंचायत शकोली ने गांव के हित और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

🔴 नशे के खिलाफ सख्त कदम

ग्राम सभा में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। गांव में नशीले पदार्थ बेचते हुए पाए जाने वाले व्यक्ति पर ₹50,000 तक का जुर्माना तथा नियमानुसार कानूनी कार्यवाही किए जाने का प्रावधान रखा गया है।

साथ ही, नशा बेचने वाले व्यक्ति की विश्वसनीय जानकारी ग्राम पंचायत तक पहुंचाने वाले व्यक्ति के लिए ₹15,000 की प्रोत्साहन/इनाम राशि का भी प्रावधान किया गया है।

यह कदम हमारे गांव के युवाओं को नशे से दूर रखने और गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास है।

🟢 स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए कोल्ड ड्रिंक पर प्रतिबंध

ग्राम पंचायत शकोली ने शादी समारोहों एवं अन्य त्योहारों/सामाजिक आयोजनों में कोल्ड ड्रिंक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया है।

हम सभी जानते हैं कि आज हमारे गांव और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कचरा कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतलों के कारण उत्पन्न होता है और कोल्ड ड्रिंक के अत्यधिक सेवन से शुगर,फैटी लीवर और यूरिक एसिड जैसी कई गंभीर बीमारियां होती है जो की एक धीमा जहर है जो हमारे समाज को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने यह निर्णय लिया है, ताकि गांव को स्वच्छ और सुंदर स्वस्थ रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

नशामुक्त गांव — स्वच्छ गांव — स्वस्थ गांव
यही हमारी ग्राम पंचायत शकोली का संकल्प है।

आइए, पंचायत के इन निर्णयों को सफल बनाने में हम सभी अपना सहयोग दें और अपने गांव को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर, स्वच्छ और सुरक्षित गांव बनाएं।

ग्राम पंचायत शकोली
“हमारा गांव, हमारी जिम्मेदारी।”
हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू कार्यकारिणी के त्रेयवार्षिक चुनाव जलशक्ति विभाग विश्राम गृह महौल में प्रदेशाध्यक्ष एल ड़ी चौहान की अध्यक्षता में करवाये गए। जलशक्ति विभाग एनजीओं जिला सिरमौर के पूर्व प्रधान रविंदर ठाकुर ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला कुल्लू एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज तथा महासचिव तेजा सिंह तथा पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ कुल्लू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।जिला कुल्लू जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राकेश कुमार को अध्यक्ष, गुलजारी लाल को महासचिव, धर्मपाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष गायत्री दत्त को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीवन चंदेल को मुख्य स्लाहकार राम लाल और हुकम चंद को उपाध्यक्ष,चमन लाल और योगिन्दर सिंह को सँगठन सचिव चुना गया।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हर ज्वलंत मुद्दों को विभाग व सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा एल डी चौहान के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर महासंघ को मजबूत किया जाएगा।एल ड़ी चौहान ने कहा कि 11 जिलों की कार्यकारिणी के चुनाव करवा दिए गए है जल्द राज्य कार्यकारिणी के भी संवैधानिक चुनाव करवा दिए जाएंगे।
                          Kullu Times