एडीम अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक की बैठक, अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने पर बल
Kullu Times
एडीम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कुल्लू जिला के निरमंड ब्लॉक के आकांक्षी ब्लॉक के रूप हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।एडीम निर्देश दिए कि जिन इंडिकेटर पर अभी भी कमजोर प्रदर्शन है उन्हें तुरंत सुधारने की की आवश्यकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर बल दिया ताकि दूर दराज के लोगों को इसका उचित लाभ मिल सके। बैठक में बताया गया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम 2023 में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए जिला के निरमंड ब्लॉक को चिन्हित किया गया था। जिला के निरमंड ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में गत वर्ष देश भर में बेहतर कार्य करने की उपलब्धि दर्ज की है । इस कार्यक्रम में आकांक्षी ब्लॉक निरमंड तथा जिला अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य पर 6 में से चार इंडिकेटर पर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए अपने लक्ष्य को पूरा किया है।बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
--
Kullu, Kullu | Sep 21, 2026