कोटा नगर निगम के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब, नही हो सकी मतों की गणना
महिला कांग्रेस कोटा शहर अध्यक्ष शालिनी गौतम ने धरना देकर जताया रोष, धांधली की जताई आशंका
निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उक्त ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कही जा रही है। इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।
शालिनी गौतम ने मांग की कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो। इसी मांग को लेकर वे धरने पर बैठी हैं।
Sangod, Kota | Sep 14, 2026