कोटा के वार्ड 87 की मतगणना में मशीन में गड़बड़ी, पारदर्शी तरिके से हो मतगणना
राखी गौतम ने उठाया मुद्दा,कलेक्टर से वार्ता कर ईवीएम मशीन को सील करवाया
कोटाके वार्ड 87 की मतगणना के दौरान एक भाग संख्या की मशीन में गड़बड़ी आने की सूचना पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम तुरंत जेडीबी कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पहुंचीं।
मामले की जानकारी मिलते ही गौतम ने मौके पर मौजूद कलेक्टर एवं एडीएम से वार्ता कर उक्त भाग संख्या की पेटी / मशीन को सील करवाया।
गौतम ने कहा कि _"कांग्रेस पार्टी चुनाव में पूरी पारदर्शिता चाहती है। मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता के मत का सम्मान होना चाहिए।"_
कलेक्टर के निर्देश पर ईसीबी/एडीएम द्वारा उक्त मशीन को सील पैक किया गया और तकनीशियन के आने तक मशीन नहीं खोली जाएगी, यह आश्वासन दिया गया।
Sangod, Kota | Sep 14, 2026