कोटा में एमबीएस अस्पताल में पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष
झगड़े में अस्पताल के आईसीयू में भी तोड़फोड़, चाकूबाजी से मचा हड़कंप
कोटा के गुमानपुरा थाना इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात लाठी-चाकू से हमला हुआ, जिसमें दो युवक घायल हुए। घायलों को एमबीएस अस्पताल लाया गया, लेकिन करीब 30-40 हमलावर अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी के साथ आईसीयू में भी तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने अस्पताल में एक घायल युवक पर दोबारा चाकू से हमला करने की कोशिश की। एक घायल का आईसीयू में उपचार जारी है, जबकि दूसरे को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
Sangod, Kota | Sep 15, 2026