मतगणना के दौरान कीचड़ में उतरकर पाइपलाइन ठीक कर रहे थे प्रत्याशी, चौथमल सुमन की सांगोद में अनोखी जीत!
चुनावी हलचल से दूर, गड्ढे में उतरा प्रत्याशी हुआ विजयी!
फोन पर गड्डे की खुदाई करते समय सुनी आवाज़, चौथमल तू -तो जीत ग्यो...
सांगोद#
मतगणना वाले दिन जहाँ अमूमन प्रत्याशी काउंटिंग हॉल के बाहर माला पहनने का इंतजार कर रहे थे, वहीं सांगोद नगरपालिका के वार्ड 23 से निर्दलीय प्रत्याशी चौथमल सुमन गाँव ढोटी में कीचड़ से सराबोर होकर पानी की पाइपलाइन ठीक कर रहे थे।
सुबह 5 बजे लीकेज की सूचना मिलने पर काम में जुटे चौथमल को जीत की खबर भी ग्रामीणों ने फोन पर दी। जनता ने सादगी और कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार पर भरोसा जताते हुए उन्हें शानदार जीत दिलाई है।
Sangod, Kota | Sep 15, 2026