पन्ना: ककरेहटी में जिला प्रशासन का बुलडोजर पहुंचा, 32 हजार वर्गफुट की 3 करोड़ कीमत की भूमि कराई अतिक्रमणमुक्त
Panna, Panna | Oct 14, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशन में पन्ना जिले में लगातार अतिक्रमण हटाओ मुहिम संचालित है राजस्व, पुलिस और स्थानीय निकाय की संयुक्त टीम द्वारा शासकीय एवं सार्वजनिक जमीन व सड़क पर अतिक्रमण का चिन्हांकन कर अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से निर्मित पक्के एवं अस्थाई निर्माण को हटाकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त किया जा रहा है।