पन्ना: पन्ना नेचर कैंप का आयोजन 3 नवंबर से, क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने दी जानकारी
Panna, Panna | Oct 13, 2024 पन्ना टाईगर रिजर्व द्वारा इस वर्ष भी पन्ना नेचर कैंप 2024-25 का आयोजन आगामी 3 नवम्बर से 23 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। पन्ना नेशनल पार्क एवं विश्व प्राकृतिक निधि भारत के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित होने वाले नेचर कैंप में बतौर प्रशिक्षक जिले के विशिष्ट पर्यावरणविद भी शामिल होंगे।