पन्ना: पन्ना के साप्ताहिक इतवारी हाट बाजार में अव्यवस्था, सब्जी विक्रेताओं को नियमित स्थान और सुविधाओं की कमी
Panna, Panna | Oct 14, 2024 पन्ना जिले के साप्ताहिक इतवारी हाट बाजार में अव्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। दुकानों की अनियमितता, ठेले और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से बाजार में भीड़भाड़ और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। नगर पालिका द्वारा सब्जी विक्रेताओं के लिए बनाई गई चबूतरा नुमा पट्टी का उपयोग नहीं हो पा रहा है।