पन्ना: जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू के लक्षणों के बारे में दी जानकारी, लक्षण दिखने पर जांच और उपचार करवाना बताया ज़रूरी
Panna, Panna | Oct 13, 2024 पन्ना जिले में एक-एक कर डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। जिससे नगरवासी चिंतित हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि तेज बुखार, मुंह सूखना, आंखों के पीछे दर्द होना, जोड़ों में दर्द आदि की समस्या सामने आने पर तत्काल जांच करवाएं क्योंकि ऐसे लक्षण डेंगू की बीमारी के हो सकते हैं।