पन्ना: पन्ना नेचर कैंप का आयोजन 3 नवंबर से, क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने दी जानकारी
Panna, Panna | Oct 13, 2024 पन्ना नेशनल पार्क एवं विश्व प्राकृतिक निधि भारत के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित होने वाले नेचर कैंप में बतौर प्रशिक्षक जिले के विशिष्ट पर्यावरणविद भी शामिल होंगे। कैंप की अवधि एक दिवस की निर्धारित है। नेचर कैंप में शामिल हेाने के इच्छुकजन पन्ना टाईगर रिजर्व की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।