खानपुर: खानपुर कस्बे के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया
खानपुर कस्बे के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। माय भारत स्वयंसेवक हेमंत कुमार गौड़ ने आज शनिवार को शाम 4:00 बजे के लगभग बताया कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ जिसमें प्रमोद सोनी प्रथम स्थान पर रहे ।