सादाबाद: कुरसंडा के पास अज्ञात वाहन ने कार सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक भाई की हुई मौत व दूसरा हुआ घायल
नगला केसरी के दो भाई अभिषेक और अनुराग सोमवार को कार में सीएनजी डलवाने जा रहे थे। आगरा रोड पर कुरसंडा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई वही अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।