सादाबाद: सहपऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुरू, कैमरों की निगरानी में हो रही परीक्षा
सहपऊ क्षेत्र के सभी कॉलेजों में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा रविवार दोपहर 2:00 बजे से शुरू हो गई है। परीक्षा से पूर्व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी तलाशी के बीच स्कूल में प्रवेश दिया गया। कॉलेज प्रशासन के द्वारा नकल वीहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।