सादाबाद: पीहूरा इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार ने मोपेड सवार को मारी टक्कर, मौके से फरार, राहगीरों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
रामजीलाल नामक व्यक्ति रविवार को सहपऊ से काम करके मोपेड से अपने गांव वापस जा रहा था। पीहूरा इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार के द्वारा उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोपेड सवार घायल होकर वही गिर पड़ा। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और राहगीरों के द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए नजदीकी स्थित चिकित्सक के पास पहुंचाया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई है।