सादाबाद: सलेमपुर रोड के निर्माण में घटिया सामग्री और ठेकेदार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नगला बैरू पर किया प्रदर्शन
सलेमपुर रोड का बहरदोई तक निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और मानक के अनुसार रोड नहीं बनाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा आरती के ग्राम प्रधान से अभद्रता भी की है। आक्रोशित प्रधानों के नेतृत्व में ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार को नगला बैरु पर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की है।