अशोक नगर: अशोकनगर में त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा का खाका तैयार
अशोकनगर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बुधवार को शाम 5 बजे जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर साकेत मालवीय ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, जुलूस और शोभायात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था तथा साफ-सफाई, बिजली और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए।