"भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था): कपासन निवासी भारत बुनकर भाऊ बने चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक"
चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,10/09/2026
भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में संगठन का विस्तार करते हुए कपासन निवासी भारत बुनकर भाऊ को जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी शनिधाम सरकार के पीठाधीश्वर वाराणसी (काशी) एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज द्वारा गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को सौंपी गई।
नियुक्ति के अवसर पर संगठन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि बहुत जल्द पूरे राजस्थान के सभी जिलों में परिषद का व्यापक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सनातनी बंधुओं को भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) से जोड़ा जाएगा और उन्हें भारत माता, जन समाज, गौमाता व सनातन की रक्षा का संकल्प दिलाया जाएगा।
भारत बुनकर भाऊ के परिषद के जिला संयोजक नियुक्त होने पर विभिन्न संगठनों और क्षेत्र के सनातनी बंधुओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।