स्काउट गाइड ने निकाली जागरूकता रैली दिया निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्काउट गाइड एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व वीर माता माणिक कवर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूक रैली निकाली।रैली को रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने उपखण्ड कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक भागीदारी का संदेश दिया।रैली भीलवाड़ा रोड़, त्रिमूर्ति चौराया एवं मुख्य बाजार से होकर गुजरी।इस दौरान विद्यार्थीयो ने मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।रैली में स्काउट गाइड प्रभारी उर्मिला पाराशर, प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह बारहठ,चुनाव शाखा प्रभारी सुनील सुखवाल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राए मौजूद रहे।अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना जरूरी है।