विनीत मिनोचा हत्याकांड: तीनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी
विनीत मिनोचा हत्याकांड मामले में पुलिस ने बहू शालू, विशाल गौतम और राजकिशोर को कोर्ट में पेश किया।
पेशी के दौरान तीनों आरोपी मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए।
शालू मास्क और दुपट्टे से चेहरा ढककर कोर्ट परिसर पहुंची, जबकि राजकिशोर भी हाथ से चेहरा छिपाता दिखाई दिया।
मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की पुष्टि और दोषसिद्धि का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाना है।
पुलिस जांच और कोर्ट की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
#VineetMinocha #CrimeNews #CourtNews #BreakingNews #PoliceAction