मकनपुर रोड पर मिला अधेड़ का शव
कानपुर। मकनपुर रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान देववा गांव निवासी राजकिशोर उर्फ राजू (45) के रूप में हुई।
राजकिशोर पिछले करीब 20-22 वर्षों से बिल्हौर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे।
मौके से मृतक की साइकिल भी बरामद हुई।
शव के पास ही सिर मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
@uppolice @inc_uttarpradesh @cmoffice_up @news24official @news24sportsofficial