विनीत मिनोचा हत्याकांड: तीनों आरोपियों की 24 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर
कानपुर। चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में न्यायालय ने आरोपियों की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित के अनुसार, पुलिस को 23 सितंबर दोपहर 12 बजे से 24 सितंबर दोपहर 12 बजे तक रिमांड मिली है।
अदालत ने पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की अनिवार्य वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता भी मौके पर मौजूद रह सकेंगे।
🔎 रिमांड में इन सवालों के जवाब तलाशेगी पुलिस
पुलिस मुख्य आरोपी विशाल गौतम से हत्या की कथित साजिश, वारदात से पहले सुब्रत से संपर्क, राजकिशोर से फोन पर बातचीत और वारदात के बाद फरार होने की योजना समेत कई बिंदुओं पर पूछताछ करेगी।
📱 309 बार हुई विशाल और सुब्रत के बीच बातचीत
पुलिस के मुताबिक, शालू, सुब्रत और विशाल से जुड़े सात मोबाइल नंबरों के सीडीआर की जांच में 1 मई से 5 सितंबर के बीच विशाल और सु